यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग। मची भगदड़,20 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपेट उठती देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से केवल कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग […]

सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपेट उठती देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से केवल कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात से ज्यादा गाडियां मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाया गया।

घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। जब पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। 

देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीम में आग बुझाने में जुट गई। 

हालांकि आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts