बड़ी खबर: रहस्यमय ढंग से लापता सचिवालय के समीक्षा अधिकारी..

देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड सचिवालय के समीक्षा अधिकारी ललित ओली बीते 11 अगस्त 2025 की शाम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी अंतिम मोबाइल लोकेशन हरिद्वार के हर की पैड़ी के आसपास दर्ज हुई थी। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार और सहकर्मी बेहद चिंतित हैं। परिवार और पुलिस की तलाश […]

देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड सचिवालय के समीक्षा अधिकारी ललित ओली बीते 11 अगस्त 2025 की शाम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी अंतिम मोबाइल लोकेशन हरिद्वार के हर की पैड़ी के आसपास दर्ज हुई थी। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार और सहकर्मी बेहद चिंतित हैं।

परिवार और पुलिस की तलाश जारी

सूचना मिलते ही परिवारजन और करीबी मित्र लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। अब तक किसी को भी ललित ओली के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

हर की पैड़ी और आसपास के CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस टीम ने हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि उनकी गुमशुदगी के पीछे की घटनाओं का पता लगाया जा सके।

आमजन से मदद की अपील

परिवार और प्रशासन की ओर से आमजन, सहयोगियों और प्रबुद्धजनों से अपील की गई है कि यदि किसी को भी ललित ओली के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों या परिवार से संपर्क करें।

📞 सूचना हेतु संपर्क नंबर: 9927699768

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts