बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल ..

  देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में 13 और 14 अगस्त 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस चेतावनी के मद्देनजर, चमोली […]

 

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में 13 और 14 अगस्त 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इस चेतावनी के मद्देनजर, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिन 13-14 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं, टिहरी जिले में भी 13 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बंद होने, नदियों का जलस्तर बढ़ने और आवागमन बाधित होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts