ब्रेकिंग: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों सहित एक वरिष्ठ प्रोफेसर के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। शासन के इस फैसले को चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा […]

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों सहित एक वरिष्ठ प्रोफेसर के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

शासन के इस फैसले को चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में नए प्राचार्यों की नियुक्ति की गई है, जबकि चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

  • सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर कर दिया गया है। अब वे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में कार्यरत डॉ. जी.एस. तितियाल को सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. अजय कुमार आर्या, जो चिकित्सा शिक्षा के प्रभारी निदेशक थे, उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
  • वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना को चिकित्सा शिक्षा विभाग का नया निदेशक बनाया गया है।
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य पद पर किया गया है।
  • इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

नई तैनाती से चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी मजबूती

शासन का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों, चिकित्सा सेवाओं और संस्थानों के बेहतर संचालन में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

नए अधिकारियों के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा, जिससे मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts