बड़ी खबर : भाजपा के दफ्तरों में इस दिन से लगेंगे जनता दरबार

प्रदेश में भाजपा के दफ्तरों में अब जनता दरबार लगने शुरु होंगे। भाजपा मंत्रियों का रोस्टर तैयार करेगी।

सरकार द्वारा चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के बाद नई तरीके से मंत्रियों की सक्रियता आमजन के बीच बढ़ती दिखाई देगी।

मंत्रियों के जनता से मिलने के कार्यक्रम प्रदेश पार्टी कार्यालय तक सीमित नहीं रहेंगे। वे जन शिकायतों की सुनवाई करने जिला व मंडल कार्यालयों तक जाएंगे। 

जून माह के पहले हफ्ते से भाजपा के दफ्तरों में जनता दरबार लगने शुरु होंगे। जून माह के पहले हफ्ते से ही सरकार के मंत्रियों की सक्रियता बढ़ जाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश, जिला व मंडल कार्यालयों में सरकार के सभी मंत्रियों के जनता मिलन कार्यक्रम होंगे।

पार्टी कार्यालय में मंत्रियों के कार्यक्रमों का एक रोस्टर तैयार होगा। वे प्रदेश पार्टी कार्यालयों के साथ जिला व मंडल कार्यालयों में जाकर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts