ब्रेकिंग न्यूज़ : दीवार फांद घर में घुस युवक ने किया तमंचे की नोक पर युवती से दुष्कर्म

उत्तराखंड की लक्सर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत युवती द्वारा गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया हैं। आरोप लगाए जाने के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गये। आरोपी युवक को मारपीट में काफी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस […]

उत्तराखंड की लक्सर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत युवती द्वारा गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया हैं।

आरोप लगाए जाने के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गये। आरोपी युवक को मारपीट में काफी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल भर्ती करा दिया है। 

साथ ही आरोपी के घर वालों पर भी पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप लग रहे हैं।

पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि गत देर रात गांव में ही रहने वाला युवक अपने साथी सहित दीवार फांद घर में घुस आया। जहां उसने कमरे में सो रही युवती से तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म किया। युवती द्वारा शोर मचाने पर परिजन जाग गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बाद युवक के परिजनों ने घर में घुसकर लाठी—डंडों से मारपीट की है। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि लड़की के परिजनों की ओर से मारपीट की गई है। 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts