इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहम्मद शामी पहुँचे खानपुर।पत्रकार उमेश कुमार की मुहिम। खेलेगा ख़ानपुर । जीतेगा ख़ानपुर।

रुड़की।  आज भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी , वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के आवाहन पर ख़ानपुर क्षेत्र में पहुँचे । जहाँ युवाओं को उन्होंने क्रिकेट के गुर सिखाए।  आपको बता दें कि खेलेगा ख़ानपुर जीतेगा ख़ानपुर मुहिम के तहत युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाने मोहम्मद शामी का रोड शो […]

रुड़की। 

आज भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी , वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के आवाहन पर ख़ानपुर क्षेत्र में पहुँचे । जहाँ युवाओं को उन्होंने क्रिकेट के गुर सिखाए। 

आपको बता दें कि खेलेगा ख़ानपुर जीतेगा ख़ानपुर मुहिम के तहत युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाने मोहम्मद शामी का रोड शो ढंढेरा से शुरू हुआ ।रोड शो ख़ानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए ख़ानपुर स्टेडियम पहुंचा। जहाँ क्षेत्र की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। 

मोहम्मद शामी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। आपको बता दें कि युवाओं को खेल से जोड़ने की उमेश कुमार की इस मुहिम का जनता स्वागत कर रही है। 

उमेश कुमार ने बताया कि युवाओं को खेल से जोड़ने की मुहिम की शुरुआत हो चुकी है वहीं उन्होंने कहा कि जो युवा नशे का शिकार हो रहे हैं उनको खेल से जोड़ने की आवश्यकता है। 

वहीं मोहम्मद शामी ने कहा कि गांव गांव में खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं ,बस उन्हें तराशने औऱ तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उमेश कुमार इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं जिससे कि क्षेत्र के युवाओं को फायदा मिलेगा।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts