मौसम अपडेट : प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत। हल्की बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने के आसार

मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि के साथ-साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में जहां बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में अंधड़ चलने की संभावना […]

मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि के साथ-साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में जहां बारिश होने का अंदेशा जताया गया है।

वहीं मैदानी इलाकों में अंधड़ चलने की संभावना है।उत्तराखंड मौसम विभाग की मानें तो कल तक राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की अनुमान भी मौसम विभाग ने लगाया है। कुल मिलाकर कहे तो आज प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम भी बदलने की संभावना है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts