गृह विभाग पर सवाल : अवैध हिरासत में मौत के लिए आरोपित थानेदार को बनाया खनन क्षेत्र खानपुर का दरोगा। 

देहरादून के सहसपुर थाने में अवैध हिरासत में हुई एक मौत के लिए आरोपित थानेदार को फिर से हरिद्वार में मलाईदार थाना दे दिया गया है।

इस पोस्टिंग पर पूरे उत्तराखंड के गृह विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि नवंबर माह में सहसपुर के तत्कालीन थानेदार पीडी भट्ट ने एक व्यक्ति को अवैध हिरासत में रखा हुआ था। अवैध हिरासत के दौरान रात को इस व्यक्ति की मौत हो गई। इसका कारण व्यक्ति का फांसी लगाना बताया गया।

इस मामले में एसपी सिटी श्वेता चौबे की जांच पर मुकदमा तो दर्ज हुआ था लेकिन वह भी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था तथा न्यायिक जांच भी बिठाई गई थी।

अवैध हिरासत में हुई इस मौत के चलते पीडी भट्ट को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

कुछ समय बाद पीडी भट्ट का ट्रांसफर हरिद्वार पुलिस लाइन में कर दिया गया और परसों ही पीडी भट्ट को खनन के लिए बदनाम एक क्षेत्र खानपुर का थानेदार बना दिया गया है।

अहम सवाल यह है कि क्या पुलिस विभाग के पास इस तरह के विवादित पुलिस कर्मचारी ही थानेदार बनाने के लिए बचे हैं ! क्या हरिद्वार में योग्य काबिल और साफ छवि के पुलिस कर्मियों का अकाल पड़ गया है !

इस पोस्टिंग के चलते उत्तराखंड के पूरे गृह विभाग पर सवालों के निशान खड़े हो गए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts