बड़ी खबर : दिल्ली के होटल मालिक के सुसाइड में अगर उत्तराखंड IAS-IPS के खिलाफ मिले साक्ष्य तो होगी बर्खास्तगी

देहरादून। पर्वतजन ने दिल्ली के एक होटल मालिक अनिल जैन की आत्महत्या में उत्तराखंड के आईएएस और आईपीएस की संलिप्तता की खबर को प्रमुखता से दिखायाl इसके बाद सीएम धामी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साफ संदेश दिया है कि अगर आईएएस या आईपीएस के खिलाफ इस मामले में कोई भी साक्ष्य […]

देहरादून। पर्वतजन ने दिल्ली के एक होटल मालिक अनिल जैन की आत्महत्या में उत्तराखंड के आईएएस और आईपीएस की संलिप्तता की खबर को प्रमुखता से दिखायाl इसके बाद सीएम धामी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साफ संदेश दिया है कि अगर आईएएस या आईपीएस के खिलाफ इस मामले में कोई भी साक्ष्य मिलते हैं तो बर्खास्तगी ही मात्र एक विकल्प होगीl

दरअसल, दिल्ली के होटल मालिक अमित जैन की आत्महत्या में उत्तराखंड के आईएएस और आईपीएस की संलिप्तता का मामला सामने आया थाl

ऐसा बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के एक आईएएस और एक आईपीएस ने होटल कारोबारी के बिजनेस में करोड़ों की कमाई लगाई थीl जिसके बाद पैसे को लेकर उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद होटल मालिक ने आत्महत्या कर लीl

इस मामले को सीएम धामी ने खासी गंभीरता से लिया है। धामी ने अपने अफसरों से कहा है कि इस मामले की गहराई से जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। सीएम धामी ने साफ कर दिया है कि अगर इस मामले में अफसर के खिलाफ कोई तथ्य सामने आते हैं तो कानून के अनुसार को एक्शन होगा ही, साथ ही बर्खास्तगी भी होगी।

 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts