बड़ी खबर : गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे रामविलास यादव को नहीं मिली कोई राहत। विजिलेंस के सामने पेश होने के दिये आदेश

आय से अधिक संपत्ति रखने वाले आईएएस अफसर रामविलास यादव ने जब विजिलेंस का शिकंजा अपने ऊपर पूरी तरीके से कसता हुआ पाया तो इस आईएएस अफसर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया। गिरफ्तारी का डर कुछ इस तरह रामविलास यादव को सता रहा था कि उन्होंने हाईकोर्ट की शरण लेनी बेहतर समझी।  रामविलास यादव […]

आय से अधिक संपत्ति रखने वाले आईएएस अफसर रामविलास यादव ने जब विजिलेंस का शिकंजा अपने ऊपर पूरी तरीके से कसता हुआ पाया तो इस आईएएस अफसर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया।

गिरफ्तारी का डर कुछ इस तरह रामविलास यादव को सता रहा था कि उन्होंने हाईकोर्ट की शरण लेनी बेहतर समझी।

 रामविलास यादव ने सोचा कि हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से राहत मिल जाएगी। लेकिन हाईकोर्ट में रामविलास यादव को कुछ राहत नहीं मिली बल्कि रामविलास यादव को बुधवार यानी कल विजिलेंस अफसरों के सामने पेश होने के आदेश दे दिए।

नैनीताल हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की बेंच ने इस पर सुनवाई की। बेंच ने साफ कहा कि अफसर रामविलास कल 22 जून को अपने सभी दस्तावेजों के साथ विजिलेंस के सामने पेश हों और जांच में पूरा सहयोग करें। 

हाईकोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले में 23 जून को अगली सुनवाई करेगा। 

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts