उत्तराखण्ड कह रहा आज अपनी धरती अपना राज: देव सैनिक

दिल्ली। 19 जनवरी 2020 (रविवार) को देव सेना संगठन की योजना बैठक गढ़वाल भवन दिल्ली में सम्पन्न हुई जिसमे अलग अलग जिलों व राज्यो से दायित्वान देव सैनिक पहुँचे।

देव सेना ने अपनी 2020 की कार्य योजना के विषय मे चर्चा की, जिसमे मुख्य बिंदु पहाड़ो में “पहाड़ी स्वाभिमान रैली”, वीर पुरुषों की शोभा यात्रा निकालकर उनके गौरवगाथा को जन जन तक पहुंचाना। क्षेत्र समस्याओ पर कार्य करना व दिल्ली प्रदेश में उत्तराखंडी युवाओ को मातृभूमि के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सभी देव सैनिकों ने एक सुर में कहा उत्तराखण्ड कह रहा आज अपनी धरती अपना राज।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र देशवाल, राष्ट्रीय महासचिव महेश बिष्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साहिल राणा, राष्ट्रीय सचिव भवान रावत, प्रकाश बिष्ट, कानूनी सलाहकार नरेश रावत, दीपक उपाध्याय, मोहनी देवी, आईटी अध्यक्ष सुरेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष रवि रावत, सचिव मुकेश नेगी, सुरेश तिवारी, नन्दन सिराल, हयात बिष्ट, सल्ट विधानसभा अध्यक्ष प्रेम सिंह बंगारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सोहन देशवाल, प्रदेश महासचिव गिरीश चन्द्र सत्यवली, YFU के अध्यक्ष प्रीतम जेठा, हम पहाड़ी के अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रेम सिंह नेगी (उत्तराखण्ड प्रवासी संगठन लोनी) आदि सभी सक्रिय देव सैनिक मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts