वीडियो: नौ किलोमीटर पैदल चल महिला को डोली पर पहुंचाया अस्पताल

कमल जगाती, नैनीताल चोटिल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए नौ किलोमीटर पैदल चलकर डोली में पहुंचाया गया है। देखिए वीडियो https://youtu.be/2ez7O0e2xKk विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से महज कुछ किलोमीटरों की दूरी पर बसे गहना गांव का मोटर सड़क संपर्क नहीं है। जिले में भीमताल के समीप ओखलकांडा ब्लाक के गहना गांव की तुलसी […]

कमल जगाती, नैनीताल

चोटिल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए नौ किलोमीटर पैदल चलकर डोली में पहुंचाया गया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/2ez7O0e2xKk

विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से महज कुछ किलोमीटरों की दूरी पर बसे गहना गांव का मोटर सड़क संपर्क नहीं है। जिले में भीमताल के समीप ओखलकांडा ब्लाक के गहना गांव की तुलसी देवी घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई।  तुलसी देवी के गंभीर चोट आई जिससे उसे नजदीकी अस्पताल ले जाना जरूरी हो गया। तुलसी देवी चलने में असमर्थ थी इसलिए पहले कुछ युवक़ों की टीम तैयार की गई। फिर एक डोली बनाई गई, जिसपर घायल तुलसी देवी को बैठाया गया। युवाओं ने तुलसी देवी की डोली उठाई और उबड़ खाबड़ रास्तों से होते हुए नजदीकी मोटर मार्ग पहुंचने का रास्ता तय किया।

पगडंडी के रास्ते होते हुए युवाओं ने नदी नाले पार किये और तुलसी देवी को नौ किलोमीटर दूर हल्द्वानी मोटर मार्ग तक पहुंचाया। तुलसी देवी को कार से हल्द्वानी पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts