हादसा : सड़क पर पलटी माल से लोडेड पिकअप गाड़ी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में माल से लोडेड एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । गाड़ी के पलटने से वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलें और स्कूटी दब गई ।        नैनीताल में तल्लीताल के बिड़ला स्कूल और ज़ू मार्ग के डिवाइडिंग पॉइंट पर तड़के सवेरे एक हादसा हो गया । हादसे में हल्द्वानी से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में माल से लोडेड एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । गाड़ी के पलटने से वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलें और स्कूटी दब गई ।

       नैनीताल में तल्लीताल के बिड़ला स्कूल और ज़ू मार्ग के डिवाइडिंग पॉइंट पर तड़के सवेरे एक हादसा हो गया । हादसे में हल्द्वानी से माल लेकर आ रही एक पिकअप गाड़ी पीछे को सड़क से नीचे पैदल मार्ग की तरफ पलट गई । यू.के.04सी.ए. 7951 नंबर की इस पिकअप गाड़ी के पलटने से वहां खड़ी तीन से चार बाइक और स्कूटी पिचक गई । सवेरे लगभग चार बजे खुमचे तिराहे पर हुए इस हादसे के बाद वहां से पैदल आने जाने वालों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई । इस मार्ग में स्कूली बच्चों का आनाजाना सवेरे से ही लगे रहता है । पिकअप का चालक हादसे के बाद घटनास्थाप से फरार हो गया । 

अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप का गियर स्लिप होने के कारण वो पीछे की तरफ अनियंत्रित होकर पलट गई होगी।

गौरी होटल के पास हुए इस हादसे में रेलिंग भी टूटकर गिर गई । सूचना के बाद पहुंची पुलिस चालक और वाहन स्वामी की तलाश कर रही है । पिकअप हल्द्वानी के किसी श्री सावित्री श्याम भट्ट ट्रेडर्स की बताई जा रही है । 

     गनीमत रही कि घटनास्थल पर पिकअप ने पलटी नही ली नहीं तो नीचे रिहायशी क्षेत्र है और हादसे के समय पैदल मार्ग में भी कोई मौजूद नही था ।

 

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग,...

बड़ी खबर : कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच में लीपापोती का आरोप,स्वतंत्र जांच की मांग

ग्रामीणों का दावा—अधिकारी लागत और कराए गए कार्य का नहीं दे सके संतोषजनक जवाब, स्वतंत्र जांच की मांगमोरी, उत्तरकाशी। 26 सितंबर 2026। नीरज...

Related Posts