बड़ी खबर: धर्मनगरी हरिद्वार में तोड़ी भगवान की मूर्तियां, भाजपा का हंगामा

रिपोर्ट- मनीषा  वर्मा हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। हर की पैड़ी के नजदीक सुभाष घाट पर 200 वर्ष पुराने शिव मंदिर में भगवान की लगी मूर्तियां कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी। जिसको लेकर भाजपा नेता तरुण के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी मंदिर पर पहुंचे उन्होंने हंगामा करते हुए […]

रिपोर्ट- मनीषा  वर्मा

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। हर की पैड़ी के नजदीक सुभाष घाट पर 200 वर्ष पुराने शिव मंदिर में भगवान की लगी मूर्तियां कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी। जिसको लेकर भाजपा नेता तरुण के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी मंदिर पर पहुंचे उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि जिन शरारती तत्वों ने ऐसा किया है पुलिस तुरंत उस पर कार्यवाही करें जिसके लेकर हर की पैड़ी चौकी पर तहरीर देने के लिए सब एकत्रित हो रहे हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि 200 वर्षों से जिन मूर्तियों की पूजा अर्चना होती आ रही है उनको तोड़ना हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है।इस तरह की अमानवीय हरकत आपसी प्रेम में कड़वाहट को जन्म देती है तथा भाईचारे के माहौल को खराब करती है। 

उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जिन्होंने भी ऐसा कृत्य किया है उन पर तुरंत कार्यवाही हो ताकि भविष्य में ऐसी घटना दुबारा न हो।

Also Read This

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: POCSO में 45 और जघन्य अपराधों में 75 दिन में देनी होगी FSL रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पोक्सो, एन.डी.पी.एस.एक्ट समेत जघन्य अपराध में फोरेंसिक निदेशक को पोक्सो मामले में 45 दिन और जघन्य अपराध...

Related Posts