ब्रेकिंग : आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंची विजिलेंस की टीम। मचा हड़कंप

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून में 2017 से लेकर 2022 के बीच हुई अनेकों अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के अनुमोदन के उपरांत उत्तराखंड शासन के निर्देश पर सतर्कता विभाग द्वारा गठित विशेष जाँच दल को वर्तमान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जाँच में सहयोग न करने के उपरांत सतर्कता विभाग की […]

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून में 2017 से लेकर 2022 के बीच हुई अनेकों अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के अनुमोदन के उपरांत उत्तराखंड शासन के निर्देश पर सतर्कता विभाग द्वारा गठित विशेष जाँच दल को वर्तमान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जाँच में सहयोग न करने के उपरांत सतर्कता विभाग की टीम आज विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुँच गयी।

विश्वविद्यालय पहुंचकर विजिलेंस की टीम ने कड़ी जाँच आरंभ कर दी है।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में जाँच अधिकारियों के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया।

विजिलेंस टीम ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ साथ विश्वविद्यालय अधिकारियों और कर्मचारियों के बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी है ।

विजिलेंस की टीम द्वारा दोषियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की आशंका है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts