• Home
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • सियासत
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : गुप्ता बंधु अफ्रीका में गिरफ्तार। त्रिवेंद्र रावत ने दी थी वाई श्रेणी की सुरक्षा। औली में कराई थी भव्य शादी

in एक्सक्लूसिव, ट्रेंडिंग
0
1
ShareShareShare

अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा की नैया डुबाने वाले सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं को आखिरकार अफ्रीका में गिरफ्तार कर दिया गया है।

उत्तराखंड में वर्ष 2017 में सरकार बनते ही गुप्ता बंधुओं को जीरो टोलरेंस का दम भरने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी, इसके अलावा नियम कायदों से विपरीत जाकर उनके परिजनों की शादी के लिए पूरे औली बुग्याल को तहस-नहस कर दिया था।

अल जज़ीरा ने खबर दी है कि संयुक्त अरब अमीरात ने दो गुप्ता बंधुओं- राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।


 दक्षिण अफ्रीका के न्याय मंत्रालय ने कहा कि “वे इस बात की पुष्टि करते हैं कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के न्याय प्रवर्तन अधिकारियों से इस बात की जानकारी मिली है कि न्याय के भगौड़ों- राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आइए जानते हैं कौन है यह गुप्ता बंधु??

अजय, अतुल और राजेश गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।

शातिर दिमाग के गुप्ता बंधुओं ने दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को पूरी तरह अपनी बातों में फंसा कर दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार का इतना बड़ा खेल खेला कि इनके कारनामे को “स्टेट कैप्चर” नाम दे दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका में इन्होंने व्यापार शुरू किया।व्यापार करते-करते इन्होंने ऐसा कारनामा किया कि पूरे दक्षिण अफ्रीका के संसाधनों पर ही कब्जा कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के इनके इस करनामें को कहा गया- “स्टेट कैप्चर” यानि राज्य पर कब्जा ।

Related posts

एक्सक्लूसिव वीडियो: नगर निगम के विवादित सफाई कर्मचारी पर फिर लगे आरोप, नौकरी पर रखने के एवज में मांगी मोटी रकम

July 2, 2022
304

ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

July 1, 2022
1

गुप्ता बंधुओं ने तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा से निकटता का लाभ उठाते हुए 500 बिलियन रैंड यानि लगभग 37 बिलियन डॉलर, दक्षिण अफ्रीका के सरकारी खजाने से भ्रष्ट तरीकों से हड़प लिए।

तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ गुप्ता बंधुओं के भ्रष्ट गठबंधन को लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में- जुप्तास- नाम दिया।

2016 में दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं के द्वारा दक्षिण अफ्रीका में की गयी लूट का खुलासा होने लगा तो वे वहाँ से फरार हो कर दुबई आ गए।

2018 में गुप्ताओं के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के चलते जैकब जुमा को राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ा और जुमा को जेल भेज दिया गया।

2018 से दक्षिण अफ्रीका यह प्रयास कर रहा था कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ प्रत्यर्पण संधि हो जाये ताकि गुप्ता बंधुओं को वापस ला कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाया जा सके।

2021 में दक्षिण अफ्रीका की संयुक्त अरब अमीरात के साथ प्रत्यर्पण संधि हो गयी।साल भर पहले इंटरपोल ने गुप्ता बंधुओं के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

गुप्ता बंधुओं के उत्तराखंड के तार:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के मुख्यमंत्री रहते ही गुप्ता बंधुओं की एक आलीशान शादी औली में कराई गयी थी।

त्रिवेन्द्र रावत की नेतृत्व वाली सरकार ने गुप्ता बंधुओं की शादी करवाने के लिए उच्च न्यायालय में हलफनामा देकर औली के बुग्याल होने से ही इंकार कर दिया था।

जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री ने 2019 में एक ऐसी शादी का आयोजन करवाया, जो एक देश के आर्थिक अपराध के भगौड़ों के परिजनों की शादी थी।

उस समय यही प्रचारित किया गया कि वह 200 करोड़ रुपये की शादी, औली में त्रिवेंद्र रावत के ही ज़ोर देने पर हो रही है।

त्रिवेंद्र रावत द्वारा औली में करवाया गया आयोजन वैसा ही था, जैसे कि कोई अन्य देश,हमारे देश के आर्थिक अपराध के भगौड़ों-विजय माल्या, नीरव मोदी या मेहुल चौकसी का कोई भव्य आयोजन करवा दे ।

देखना अब यह बड़ा दिलचस्प होगा कि गुप्ता बंधुओं के गिरफ्तारी के बाद क्या उत्तराखंड में 2019 में इन कुख्यात गुप्ता बंधुओं के परिजनों की शादी के एवज में उन्हें कोई अन्य आर्थिक लाभ या जमीन आदि तो नहीं दी गयी इस बात की जांच होगी या नहीं।

Tags: Hindi News about bjp leader Trivendra Singh rawatlatest news about Gupta BrothersUttarakhand latest news about cm Trivendra singh rawat
Previous Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

Next Post

ITBP Job Vacancy 2022 : आइटीबीपी ने 12वीं पास के लिए निकाली भर्तियां। जल्द कर दे आवेदन

Next Post

ITBP Job Vacancy 2022 : आइटीबीपी ने 12वीं पास के लिए निकाली भर्तियां। जल्द कर दे आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अपराध : 2 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या।आरोपी गिरफ़्तार

5 days ago
2

स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलता यमकेश्वर विधानसभा का डांडा मंडी बाजार

4 days ago
401

बड़ी खबर : एसटीएफ व ड्रग विभाग ने पकड़ा एक्सपायर दवाइयों का बड़ा जखीरा

22 hours ago
511

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में पौड़ी जनपद के सुदूर क्षेत्रों से उमड़े पौड़ीवासी

5 days ago
23

BROWSE BY CATEGORIES

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • बड़ी खबर : जेल में रहते ही रिटायर हुए निलंबित हुए आईएएस। पढ़िए पूरी खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • IDBI Job vacancy 2022 : आईडीबीआई बैंक में निकली बंपर पदों पर भर्तियां। जल्द करें आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ख़बर का असर : हरकत में आया वन महकमा। अवैध पेड़ कटान का लिया संज्ञान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

    पर्वतजन

    पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की ऐसी खबरों का न्यूज़ पोर्टल है, जिन खबरों को शेष मीडिया प्रकाशित करने की हिम्मत नहीं करता | यदि आपके पास कोई ऐसी खबर है, जिसे कोई दूसरा मीडिया नहीं दिखाता तो आप पर्वतजन से संपर्क कीजिए|

    Recent News

    • एक्सक्लूसिव वीडियो: नगर निगम के विवादित सफाई कर्मचारी पर फिर लगे आरोप, नौकरी पर रखने के एवज में मांगी मोटी रकम
    • ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित
    • ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

    Category

    • अपनी बात
    • अपराध
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • खेल
    • ट्रेंडिंग
    • नौकरी
    • पर्यटन
    • पर्वतजन
    • बिजनेस
    • मनोरंजन
    • साक्षात्कार
    • सियासत
    • हेल्थ

    Recent News

    एक्सक्लूसिव वीडियो: नगर निगम के विवादित सफाई कर्मचारी पर फिर लगे आरोप, नौकरी पर रखने के एवज में मांगी मोटी रकम

    July 2, 2022

    ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

    July 1, 2022
    • Contact
    • Privacy Policy

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    No Result
    View All Result
    • Home
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • ट्रेंडिंग
    • अपराध
    • पर्वतजन
    • संपर्क करें

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    error: Content is protected !!