दुखद: दुश्मनों से लोहा लेते उत्तराखंड का लाल शहीद

उत्तराखंड समेत देश के लिए बहुत बड़ी दुखद खबर है। देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है।

खबर से शहीद के परिवार में कोहराम मचा गया है। वही सीएम पुस्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (trivendra Singh Rawat) ने शहीद की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जम्मू कश्मीर के सोपिया में देश की रक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव का निवासी वीर जवान प्रवीण सिंह दुश्मनों से लोहा लेते हुए सीमा पर शहीद हो गया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (trivendra Singh Rawat) ने सोशल मीडिया के जरिए शहीद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts