ब्रेकिंग : भयानक हादसे ने ले ली दो युवकों की जान । पढ़ें यह खबर

कोटद्वार- पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। कार में तीन लोग सवार थे। कार लेकर नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे। इस दौरान […]

कोटद्वार- पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। कार में तीन लोग सवार थे। कार लेकर नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। 

इस सड़क हादसे में कार चालक रोहित, निवासी नोएडा सेक्टर 56 की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक मृतक कुंदन सिंह निवासी ग्राम कोलिंडा बताया जा रहा है, जो रास्ते से ही रोहित के साथ कार में बैठा था। एक युवक सुनील इस हादसे में घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है तथा मृतकों को इसकी सूचना दे दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान, नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म!

देहरादून: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की एक और उत्तर प्रदेश...

बड़ी खबर: देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून: जोगीवाला स्थित मॉल परिसर में डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी बॉय से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को...

Related Posts