दु:खद : आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों बकरियों की मौत। कई परिवारों की आजीविका पर मंडराया खतरा

नीरज उत्तराखंडी   पुरोला। 2 जुलाई 2022 ।  आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों बकरियों की मौत मोरी ब्लॉक स्तिथ चाइंसिल बुग्याल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच दर्जन से अधिक बकरियों की मौत होने की सूचना है।  सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है। पीड़ित लोगों ने […]

नीरज उत्तराखंडी 

 पुरोला। 2 जुलाई 2022 ।

 आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों बकरियों की मौत

मोरी ब्लॉक स्तिथ चाइंसिल बुग्याल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच दर्जन से अधिक बकरियों की मौत होने की सूचना है। 

सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

प्रधान ग्राम पंचायत भीतरी राजीव ने जानकारी देते बताया कि गत देर रात्रि चाइंसिल बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीणों की करीब 60-70 बकरियों की मौत हो गई है। 

लगातार हो रही बारिश के चलते स्थिति का सही पता नहीं लग पा रहा है। बताया कि बकरी पालन से ही कई परिवारों की आजीविका चलती है, उन्होंने प्रशासन से मौके का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

वही तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते है राजस्व उपनिरीक्षक दोणी व होमगार्ड को मौके पर भेज दिया गया है। घटना की रिपोर्ट मिलने पर  अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

Related Posts