बड़ी खबर : नैनी झील में शव मिलने से फैली सनसनी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार शाम झील से एक शव मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्ट मॉर्टम की कार्यवाही के लिए भेजा ।       नैनीताल के मल्लीताल बोट हाउस क्लब बोट स्टैंड के समीप नाविकों को झील में एक शव उतराता मिला । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार शाम झील से एक शव मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्ट मॉर्टम की कार्यवाही के लिए भेजा ।

      नैनीताल के मल्लीताल बोट हाउस क्लब बोट स्टैंड के समीप नाविकों को झील में एक शव उतराता मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया । शव की शिनाख्त रामनगर निवासी 28 वर्षीय शाहनवाज के रूप में हुई । 

शाहनवाज दो दिन पहले अपने परिजनों को नैनीझील में डूबने की बात कहकर निकला था । परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस शाहनवाज की तलाश झील समेत चारों तरफ कर रही थी । आज शव मिलने के बाद शाहनवाज की नैनीताल निवासी बुआ को बुलाया गया जिन्होंने शाहनवाज का शव होने की पुष्टि की । 

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शाहनवाज की पहचान हो गई है और उसकी शिनाख्त बुआ और भाई लोगों ने की । अब पोस्ट मॉर्टम कलसवेरे किया जाएगा ।

 

Also Read This

बड़ी खबर: IFS संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

नैनीताल। उत्तराखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों की सुनवाई से न्यायाधीशों के स्वयं को अलग करने का सिलसिला जारी है।अब...

जरूरी खबर: आज रविवार को खुले है बैंक, निपटा लें जरूरी काम । 28 से 30 सितंबर तक रहेगी हड़ताल

नई दिल्ली/देहरादून। बैंक ग्राहकों के लिए अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। 28 सितंबर से 30 सितंबर तक सरकारी बैंकों में तीन दिवसीय...

Related Posts