पिंडर नदी में मिला अज्ञात महिला का शव। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को कब्जे में लिया

थराली / गिरीश चन्दोला

थराली /  नारायणबगड़ ब्लॉक के पंती में पिण्डर नदी में पत्थरों के बीच मिला एक महिला का शव , पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला।महिला की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

थाना थराली को मिली सूचना पर कि एक अज्ञात शव पिण्डर नदी में दिखाई दे दिया जिस पर थाना और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव का रेस्क्यू कर किनारे पर लाए।

मौके पर थाना थराली के एस एस आई कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया शव नेपाली मूल की युवती की लग रही है और शव का पंचनामा भर कर 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। जिससे शव की पहचान हो सके। रेस्क्यू टीम में महिला एस आई शिखा तेग्रवाल,एएसआई दौलत सिंह चौहान, कांस्टेबल हरीश कुमार, मनवीर सिंह,अशोक मलिक, हरपाल कनेरी आदि सामिल थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts