बड़ी खबर : अवैध तमंचे के साथ युवक को सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करना पड़ा भारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा अराजक तत्वो जिनके द्वारा सोशल मीडिया में अवैध शस्त्र धारण कर फोटो अपने सोशल साइट्स में अपलोड कर जनता में भय का माहौल बनाकर फिजा खराब की जा रही है उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।   इसी क्रम सितारगंज पुलिस द्वारा परमजीत सिंह पुत्र […]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा अराजक तत्वो जिनके द्वारा सोशल मीडिया में अवैध शस्त्र धारण कर फोटो अपने सोशल साइट्स में अपलोड कर जनता में भय का माहौल बनाकर फिजा खराब की जा रही है उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।  

इसी क्रम सितारगंज पुलिस द्वारा परमजीत सिंह पुत्र स्व0 जंजीर सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म को(जिसके द्वारा अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी) 12 बोर के अवैध तमन्चे व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। 

बरामद माल

एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर 

02 जिन्दा कारतूस 12 बोर

 

आम जन हेतु सन्देश- यदि आप भी सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, व्हाटसअप, ट्वीटर, मैसेन्जर, इस्ट्राग्राम आदि का प्रयोग करते है तो बिना पुष्टि किये किसी भ्रामक सूचना, वीडियो, फोटो तथा पोस्ट को न तो लाइक करे न ही किसी अन्य ग्रुप में शेयर करे न ही किसी विवादित फोटो या कन्टेन्ट को अपने सोशल एकाउन्ट में अपलोड करे।

     यदि आप सोशल साइट्स प्रयोग करते समय इन बातो का ध्यान नहीं रखते है, तो जैसे उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा परमजीत सिंह को तमन्चे के साथ फोटो खिचाकर अपने सोशल साइट्स में अपलोड करने पर चन्द दिनो में ही सलाखो के पीछे पहुँचाया है उसी तरह ऊधम सिंह नगर पुलिस अवैध तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वालों पर भी कार्यवाही कर सकती है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts