भर्ती घोटाला : पकड़े गए यूपी के जेई की पत्नी उत्तराखंड में एई के पद पर तैनात। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

बिजनौर जिले से जिस अवर अभियंता ललित कुमार को हिरासत मे लिए गया है और जिसका हाकम गैंग से कनेक्शन है, उसकी पत्नी भी UPCL में dehradun में  असिस्टेंट इंजीनियर पद पर तैनात है। उत्तरकाशी से पकड़े गये अंकित रमोला की पत्नी का भी सम्बन्ध ukpsc Ae 2022 से बताया जा रहा है। बड़े पुख्ता […]

बिजनौर जिले से जिस अवर अभियंता ललित कुमार को हिरासत मे लिए गया है और जिसका हाकम गैंग से कनेक्शन है, उसकी पत्नी भी UPCL में dehradun में  असिस्टेंट इंजीनियर पद पर तैनात है।

उत्तरकाशी से पकड़े गये अंकित रमोला की पत्नी का भी सम्बन्ध ukpsc Ae 2022 से बताया जा रहा है।

बड़े पुख्ता आरोप है कि UPCL AE भर्ती परीक्षा में भी लगभग 25-25 लाख ₹ लेकर नौकरी दिलाई थी। तथा UKPSC JE और  UKPSC AE में भी इसने बच्चों से एडवांस के रूप में पैसे लिए है। जिससे ये हाकम सिह के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को AE-JE बनाया है।

हाकम सिंह  ने 2016-17 में हुई पंतनगर यूनिवर्सिटी द्वारा Assistant Engineer की भर्ती में, वर्तमान उत्तरकाशी UJVNL जोशियाडा में कार्यरत महिला असिस्टेंट इंजीनियर को लगभग 35 लाख ₹ में भर्ती कराया था।

इनके पति जो उत्तरकाशी में JE सिंचाई डिपार्टमेंट मे कार्यरत हैं, एक भ्रष्ट इंजीनियर के तौर पर जाने जाते हैं, हाकम से इनकी नजदीकी है ! ये सवाल ऐसे ही नहीं उठ रहे हैं।

UJVNL AE और UPCL AE की भर्ती पर सवाल

उत्तराखंड जल विद्युत निगम और ऊर्जा निगम की भर्ती मे भी वर्ष 2017 मे व्यापक रूप से घोटाला हुआ है। इस एक उदाहरण से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या अंधेर हुआ है ! इनके नाम फिलहाल जांच एजेंसियों के लिए सुरक्षित रखे गये है इसलिए पर्वतजन सार्वजनिक नही कर रहा है।

एक बहिन UJVNL में 2017 बैच में AE और सगा भाई और चचेरा भाई UPCL 2022 बैच में AE,  टाॅपर  बहिन और सगा भाई  और चचेरा भाई है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उक्त दोनों भर्ती में विशेष सरनेम जाति के लोगों का बहुत ही अधिक सिलेक्शन हुआ है। चूंकि पंतनगर विश्वविद्यालय में यह दोनो एग्जाम करवाए और पंतनगर के आसपास जसपुर,काशीपुर,रुद्रपुर में विशेष जाति का सलेक्शन हुआ है। 

यदि आप UJVNL की AE भर्ती में गौर करोगे तो आप पाओगे कि जितने भी ये टॉपर है,लेकिन इंटरव्यू में 50 % नम्बर भी नही ला पाए हैं।

बहन UJVNL मे टापर  और इंटरव्यू में 24 में से 14 नंबर,सगा भाई UJVNL मे टापर और interview में 24 में से 13 नम्बर,चचेरा भाई UJVNL मे टापर और interview में 24 में से 12 नंबर।

इसे महज एक संयोग नही माना जा सकता, क्योंकि यदि ये टॉपर है,तो इन्हे इंटरव्यू में भी अच्छे नंबर आने चाहिए थे,लेकिन नहीं, क्योंकि ये तभी हो सकता है जब पेपर में तो OMR खाली छोड़कर written में तो अच्छे नंबर आ गए और interview में तो अच्छा पैनल बैठा,तो इधर सेटिंग नही हो पाई।

ऐसा ही कुछ UPCL AE भर्ती में भी हुआ,हालाकि इन्होंने इंटरव्यू के नंबर सार्वजनिक नही किए ,लेकिन फिर भी यदि पंतनगर सार्वजनिक करता है,तो आपको साफ अंतर दिखाई देगा, और विशेष जाति का टॉप लिस्ट में नाम भी।

UPCL 1, UPCL 2 रैंक, UPCL 3 रैंक..

यदि ujvnl 2016,upcl 2021, ukpsc Ae Je 2022  की भी जांच हो तो अभी बहुत कुछ तकनीकी भर्ती का गोलमाल सामने आयेगा।

इसमे भी वंचित अभ्यर्थियों की मांग है कि माननीय न्यायालय को उक्त भर्ती का आप स्वतः संज्ञान लेकर भर्ती रद्द करने के साथ CBI जांच के आदेश देना चाहिए।

उन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि ऐसे भ्रष्ट इंजीनियरों की संपत्ति की तथा सारी भर्तियों की जांच की जाए।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts