बड़ी खबर: किसान ट्यूबवेल ठीक नहीं होने के कारण नहीं कर पा रहे खेती। सरकार रो रही पैसों का रोना। किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लगातार दो फसल सरकार के पास ट्यूबवेल ठीक करने के लिए पैसे न होने के चलते चोपट हो गयी। टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र कंडल अठूरवाला की खेती लगातार दूसरी बार नहीं बोई गई । दुर्गा चौक के समीप सिंचाई का ट्यूबवेल खराब होने के कारण ग्रामीण न तो गेहूं की फसल बो सके और ना […]

लगातार दो फसल सरकार के पास ट्यूबवेल ठीक करने के लिए पैसे न होने के चलते चोपट हो गयी।
टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र कंडल अठूरवाला की खेती लगातार दूसरी बार नहीं बोई गई ।
दुर्गा चौक के समीप सिंचाई का ट्यूबवेल खराब होने के कारण ग्रामीण न तो गेहूं की फसल बो सके और ना ही धान की इसके अलावा सरसों या तोड़िया बोने की भी गुंजाइश नहीं बची ।
उत्तराखंड सरकार के विभिन्न माध्यमों से शिकायत करने के बावजूद अभी तक कहीं सुनवाई नहीं हुई है ग्रामीण अपनी समस्या के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज क्षेत्रीय सांसद रमेश पोखरियाल निशंक,विधायक ब्रिज भूषण गैरोला तक अपनी फरियाद पहुंचा चुके हैं किंतु कहीं सुनवाई नहीं हुई, सरकार की ओर से बजट का रोना रोया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जब इसके बारे में लगातार पत्राचार किया और प्रतिनिधियों से मुलाकात की, तो उन्हें बताया जा रहा है कि अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिस दौर में किसानों की आय दोगुना करने और किसानों को लेकर सरकार द्वारा बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है उस दौर में सैकड़ों किसान अपनी खेती नहीं कर पा रहे हैं ।
यह वही ग्रामीण है जिन लोगों ने अपनी बेशकीमती पैतृक संपत्ति राष्ट्र के नाम इसलिए की क्योंकि तब सरकार की बहु उद्देश्यीय टिहरी बांध परियोजना के कारण सरकार ने इन्हें विस्थापित किया।लगातार फसल न होने के कारण खेत बंजर है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है ।
टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनी सूर्य धार बांध परियोजना से भी इन्हें एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दी है यदि शीघ्र ही ट्यूबवेल का निर्माण नहीं करवाया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts