बड़ी खबर : खनन माफियाओं का आतंक। रात्रि में धड़ल्ले से हो रहा खनन। प्रधान पति व ग्रामीणों को पीटा

यमकेश्वर। जोगियाना(बैरागढ़) में खनन माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि खुलेआम स्थानीय लोगो के साथ मार पीट व जान लेने पर उतारू हैं। कल रात्रि 11 बजे अवैध खनन होने पर जोगियाना (बैरागढ़) में प्रधान पति व स्थानीय ग्रामीण ने रात्रि में जब 10 डंपरों से अवैध खनन कर रहे लोगों को रोकने […]

यमकेश्वर।

जोगियाना(बैरागढ़) में खनन माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि खुलेआम स्थानीय लोगो के साथ मार पीट व जान लेने पर उतारू हैं।

कल रात्रि 11 बजे अवैध खनन होने पर जोगियाना (बैरागढ़) में प्रधान पति व स्थानीय ग्रामीण ने रात्रि में जब 10 डंपरों से अवैध खनन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उनको बुरी तरह मारा गया। हाथ पैर बांधकर उन्हें गाड़ी में डालकर आईडीपीएल ऋषिकेश में  फेंक दिया।

साथ ही खुली धमकी भी दी कि पुलिस प्रसाशन से हमारी पूरी सेटिंग हैं वो कुछ नही बिगाड़ सकते तुम क्या हो।

खनन माफियाओं ने एक बड़े राजनैतिक नेता का नाम ले कर बोला कि हमको उनका संरक्षण हैं।

पहले भी इन्ही खनन माफियाओं ने स्थानीय लोगो पर डंपर भी चढ़ा दिया था, मगर प्रशासन के लोगो ने खनन माफियाओं के साथ मिल कर मामले को दबा दिया था।

ताज्जुब की बात तो तब है जब इस घटना के बाद उक्त  बुरी तरह घायल लोगों ने स्थानीय पटवारी को घटना की सूचना दी व पुलिस चौकी में तहरीर भी दी परंतु दोनों जगह कोई सुनवाई नही हुई।

इस घटना की ले कर स्थानीय लोगो मे भारी रोष है। खनन माफियाओं के खिलाफ कर्यवाही न होने पर जन आंदोलन की भी चर्चा हो रही हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts