आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल,10 बकरियों को मौत

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार    कपकोट। तहसील कपकोट के ग्राम सीरी में सोमवार की देर सांय आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जबकि 10 बकरियों को मौत हो गयी।      जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सोमवार को ग्राम सीरी निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र बालो सिंह व […]

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

 

कपकोट। तहसील कपकोट के ग्राम सीरी में सोमवार की देर सांय आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जबकि 10 बकरियों को मौत हो गयी।

     जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सोमवार को ग्राम सीरी निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र बालो सिंह व बंसती देवी पुत्री बालो सिंह जंगल से मवेशियों को जंगल से चराकर घर को ले जा रहे थे कि अचानक गाँव व जंगल के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बसंती देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों द्वारा घायल बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts