बड़ी ख़बर : दलित नेता ने रचाया स्वर्ण लड़की से प्रेम विवाह। गुस्साए परिजनों ने कर दी हत्या

अल्मोड़ा जिले के एक दलित नेता ने स्वर्ण लड़की से प्रेम विवाह रचा लिया, यह विवाह लड़की के परिजनों को रास नहीं आया और गुस्साए परिजनों ने अपहरण के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। जिसके बाद वर्ग संघर्ष की आशंका में भिकियासैंण छावनी में तबदील हो गया […]

अल्मोड़ा जिले के एक दलित नेता ने स्वर्ण लड़की से प्रेम विवाह रचा लिया, यह विवाह लड़की के परिजनों को रास नहीं आया और गुस्साए परिजनों ने अपहरण के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। जिसके बाद वर्ग संघर्ष की आशंका में भिकियासैंण छावनी में तबदील हो गया है।

सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी।

बीते दिवस जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था,जिसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र को एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए।बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी गई।

सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहूलुहान शव बरामद किया।

जगदीश चंद्र ने 2022 में सल्ट विधानसभा से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।वह प्लंबर का कार्य करता है और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी है।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts