बड़ी खबर : सड़क पर बेकाबू दौड़ते खनन के ट्रक दुर्घटना को दे रहे न्योता। ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित

इंद्रजीत असवाल 

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

बात ट्रक व डंफरो की है तो बात प्रचलित है कि ये वाहन बहुत तेज गति से दौड़ते है जिससे कई बार दुर्घटनाएं होती है।

आज जो फ़ोटो हम आपको दिखा रहे हैं वो ओड्ल सैन व सतपुली की है जिसमे साफ दिख रहा है कि किस तरह से डम्फर यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं।

ओड्ल सैन के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के बीचोबीच सड़क है जो सिंगल रोड है और यहाँ पर आबादी भी अधिक है। नजदीकी गाओं के लोगो का भी पैदल आना जाना रहता है और खनन के डम्फर रोज सुबह 5 बजे से ही चलने लगते हैं जो बहुत तेज गति से चलते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है ।

साथ में आपको बता दें कि आये दिन सतपुली चौराहे पर जाम लगा रहता है ये जाम भी इन्ही खनन के ट्रक डंफरो के कारण लगता है।

इस मामले में स्थानीय ग्रामीण विगत दिनों में यसराज ठाकुर की अगुवाही में उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार से मिले व अपनी परेशानी उनके सामने रखी,तब उपजिलाधिकारी सतपुली ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे दो घंटे खनन के ट्रकों को नही चलने देंगे लेकिन आज तक भी उनका आश्वाशन धरातल पर नही उतरा है।

अब एक बात और पते की आपको बताते हैं आजकल डंफरो को नेपाली लड़के ज्यादा चला रहे हैं, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है लेकिन प्रशासन इनको कभी चेक नही करता।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts