बड़ी खबर : बीआरओ आज करेगी तीन पुलों का उद्घाटन

थराली।राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-ग्वालदम पर बीआरओ के द्वारा निर्मित तीन पुलों का 28 अक्टूबर को लोकार्पण किया जाएगा।सेतुओं का देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली से  वर्चुअल माध्यम से करेंगे। बीआरओ  के कमांडर मनीष कपिल एवं ओसी  शिवम अवस्थी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कार्यक्रम के […]

थराली।राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-ग्वालदम पर बीआरओ के द्वारा निर्मित तीन पुलों का 28 अक्टूबर को लोकार्पण किया जाएगा।सेतुओं का देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली से  वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

बीआरओ  के कमांडर मनीष कपिल एवं ओसी  शिवम अवस्थी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कार्यक्रम के तहत 28 अक्टूबर को प्रात: पौने दस बजे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से सिमली- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित पुलों का उद्घाटन करेंगे। 

बताया कि 50 मीटर कुलसारी सेतु का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत,40 मीटर स्पान सेतु बुसेड़ी का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं 35 मीटर स्पान लोल्टी सेतु का थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी इन स्थानों पर आयोजित समारोहों में करेंगे। इन समारोहों को भव्य बनाने के लिए बीआरओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पूरी तरह से जुटे हुए हैं।सेतुओं का लोकार्पण होने के बाद इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन और भी अधिक सुगम हों जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts