शर्मनाक : ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आयी हैl जहां एक ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है, जिसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हैl शुरुआती उपचार के बाद बच्ची को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया साथ ही पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी […]

नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आयी हैl जहां एक ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है, जिसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हैl

शुरुआती उपचार के बाद बच्ची को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया साथ ही पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया हैl

बिहार निवासी दंपती नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया और वहां खेल रही बच्ची से दुष्कर्म किया,जिससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद मां-पिता लौटे तो बच्ची को रोते देखा। उसकी हालत देख वे उसे सीएचसी कोटाबाग ले गए।

डॉ. सलीम अंसारी ने बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस को सूचित किया । साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts