एक्सक्लूसिव खुलासा : आप के बाद बसपा में धामी की सेंधमारी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा बिखेरने के बाद मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के रास्ते बसपा में सेंधमारी शुरू कर दी है।  मुख्यमंत्री धामी की नजर आने वाले पंचायत के चुनाव में जिला पंचायत की कुर्सी को हथियाना है और यह काम बिना बसपा की मदद के नहीं हो सकता।  यही कारण […]

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा बिखेरने के बाद मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के रास्ते बसपा में सेंधमारी शुरू कर दी है।

 मुख्यमंत्री धामी की नजर आने वाले पंचायत के चुनाव में जिला पंचायत की कुर्सी को हथियाना है और यह काम बिना बसपा की मदद के नहीं हो सकता।

 यही कारण है कि पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में बसपा के एक कद्दावर नेता को दो-दो गनर देकर  चारा फेंक दिया है।

गौरतलब है कि इस बार जिला पंचायत सीट को लेकर बसपा के विधायक और नेता मिलकर के समीकरण बिठा रहे हैं। किंतु इस समीकरण के बीच धामी की एंट्री से समीकरण खराब हो सकता है।

 इधर मुख्यमंत्री धामी को भी अपने आप को सिद्ध करने के लिए पंचायत चुनाव में अपनी धमक दिखानी जरूरी है।

 देखने वाली बात यह होगी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला पंचायत हरिद्वार की सीट हथियाने के लिए बसपा के अंदर कितनी सेंधमारी कर पाते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

नैनीताल। उत्तराखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों की सुनवाई से न्यायाधीशों के स्वयं को अलग करने का सिलसिला जारी है।अब...

जरूरी खबर: आज रविवार को खुले है बैंक, निपटा लें जरूरी काम । 28 से 30 सितंबर तक रहेगी हड़ताल

नई दिल्ली/देहरादून। बैंक ग्राहकों के लिए अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। 28 सितंबर से 30 सितंबर तक सरकारी बैंकों में तीन दिवसीय...

Related Posts