एक्सक्लुसिव : लॉकडाउन में घर जाने के लिए निकले हज़ारो लोग रास्ते में फंसे। आपदा प्रबंधन अभी तक 43 हजार लोगों तक पहुंच पाया

अनुज नेगी देहरादून। कोरोना वाइरस महामारी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। लॉकडाउन में अब लोग अपने घर  वापसी की कोशिश करने लगे है, हजारों लोग अधर फस गए है। ये लोग जहां से चले थे अब वहां लौटना मुश्किल है और आगे जाने के सभी रास्ते […]

अनुज नेगी
देहरादून। कोरोना वाइरस महामारी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है।
लॉकडाउन में अब लोग अपने घर  वापसी की कोशिश करने लगे है, हजारों लोग अधर फस गए है। ये लोग जहां से चले थे अब वहां लौटना मुश्किल है और आगे जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अपने घर जाने की जिद में अड़े इन लोगों को संभालना प्रशासन के लिए भारी पड़ गया है।
उत्तराखंड में अभी तक सरकार की और से कोई भी राहत कैंप की व्यवस्था नहीं की गई है। फिलहाल इन लोगों को स्कूल, होटल, धर्मशालाओं आदि में ठहराया जा रहा है। आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक 29 मार्च तक करीब 43 हजार लोग विभिन्न जिलों में फंसे हुए थे।इसमें सबसे अधिक संख्या देहरादून जिले की ही है। अकेले ऋषिकेश में ही 12 हजार से अधिक लोग फंसे हैं। इसी तरह कालसी में 500, डोईवाला में 1500 और विकासनगर में 4000 लोग फंसे हैं।
आपदा प्रबंधन अधिकारियों का दावा है कि इन लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है और संक्रमण के संदिग्धों को क्वारंटाइन किया गया है। अगर लॉकडाउन लंबा चला तो इन लोगों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लॉकडाउन के चलते किस जिले में कितने लोग फंसे है
देहरादून          24000
हरिद्वार                833
टिहरी                4050
उत्तरकाशी         2103
चमोली              2259
रुद्रप्रयाग              207
पौड़ी                 1655
नैनीताल                 59
यूएसनगर             305
चंपावत              2568
पिथौरागढ़          1344
बागेश्वर              1134
अल्मोड़ा            2613
कुल     –          43130

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts