वीडियो: व्यायाम करते हार्ट अटैक से युवक की मौत,CCTV में कैद घटना!

दिल्ली में उत्तराखंड के युवक की व्यायाम करते समय हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है।

यह घटना दो दिन पहले दिल्ली के शाहदरा इलाके में हुई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा गया कि प्रमोद जिम में व्यायाम कर रहे थे, तभी अचानक वह रुककर एक बेंच पर बैठ गए। कुछ ही क्षणों में वह बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़े।

परिजनों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमोद बिंजोला दिल्ली में पंडिताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है।

उनके ससुर हरीश ध्यानी ने जानकारी दी कि प्रमोद के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब अपने पिता की छाया से वंचित हो गए हैं। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

यह घटना युवाओं में तेजी से बढ़ती हृदय संबंधी समस्याओं की ओर इशारा करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि व्यायाम शुरू करने से पहले समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts