पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी अपडेट: एवलांच हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 5 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

March 1, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी अपडेट: एवलांच हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 5 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में शुक्रवार सुबह बीआरओ कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें 55 मजदूर फंस गए। ये मजदूर बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य में लगे थे, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कैंप में ही आराम कर रहे थे। इस बीच, अचानक हिमस्खलन हुआ और मजदूरों के लिए हालात गंभीर हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 4 की मौत, 5 लापता

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और बीआरओ ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पीआरओ डिफेंस देहरादून के मुताबिक, हिमस्खलन में दबे चार मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। 46 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे जोशीमठ, घायलों से की मुलाकात

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह जोशीमठ आर्मी हेलीपैड पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पहले घटना स्थल का हवाई निरीक्षण किया और फिर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

छह हेलिकॉप्टर तैनात, बचाव कार्य तेज

सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण सेना ने छह हेलिकॉप्टरों को तैनात किया है, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया गया है। बीआरओ कर्मियों को भी हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है।

बर्फबारी बनी चुनौती, सेना और बीआरओ अलर्ट

लगातार हो रही बर्फबारी और खराब मौसम के चलते बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन सेना और बीआरओ के जवान लगातार लापता मजदूरों की तलाश में जुटे हुए हैं। सेना के बड़े अधिकारी भी हालात का जायजा लेने जोशीमठ पहुंच चुके हैं।

सरकार और प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड सरकार ने प्रभावित मजदूरों और उनके परिवारों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।


Previous Post

एक्शन: विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में SI निलंबित,SSI लाइन हाजिर 

Next Post

बड़ी खबर: प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 1300 पद..

Next Post
बड़ी खबर: प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 1300 पद..

बड़ी खबर: प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 1300 पद..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:  चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया शुरू ..
  • बड़ी खबर: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 19 हजार से अधिक छात्रों को पास होने का मिला एक और मौका। जानिए पूरी खबर..
  • सावधान: जहरीले मशरूम खाने से महिला की मौत। दूसरी की हालत नाजुक..
  • No update
  • बड़ी खबर:  पंचायत चुनाव में आयोग ने सिंबल आवंटन पर लगाई रोक। जानिए कारण ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!