बड़ी खबर: मामूली बात पर हो गया विवाद, बुजुर्ग का तोड़ा मोबाइल। सीसीटीवी से खुला राज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मामूली सी बात के लिए टोकने पर युवक ने प्रतिष्टित बुजुर्ग से हाथापाई की और उनका मोबाइल तोड़ दिया। नैनीताल में नैनीताल के समीप चीना बाबा चौराहे पर एक युवक अपनी गाड़ी संख्या यू.के.04 ए.एफ.6721 धो रहा था। दोपहर लगभग पौने एक बजे हुई इस घटना में, गाड़ी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मामूली सी बात के लिए टोकने पर युवक ने प्रतिष्टित बुजुर्ग से हाथापाई की और उनका मोबाइल तोड़ दिया।
नैनीताल में नैनीताल के समीप चीना बाबा चौराहे पर एक युवक अपनी गाड़ी संख्या यू.के.04 ए.एफ.6721 धो रहा था। दोपहर लगभग पौने एक बजे हुई इस घटना में, गाड़ी का पानी वहां से गुजरते बुजुर्ग प्रदीप जे के ऊपर गिर गया।

उन्होंने सरल भाव से गाड़ी धोने की जगह में गाड़ी को धोने के लिए कहा। इसपर गाड़ी धो रहे कर्मचारी और स्वामी ने अभद्रता कर दी।

बुजुर्ग प्रदीप ने फ़ोटो खींची और आगे बढ़ गए। आगे वो किसी अन्य से बात कर ही रहे थे कि गाड़ी स्वामी युवक आया और जोर जोर से चिल्लाते हुए उनका फोन छीनने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक बिगड़ गया और हाथापाई पर उतारू हो गया।

इसके बाद बुजुर्ग प्रदीप अपने रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुँच गए। जब आरोपी को बुलाया गया तो वो पहले तो आया नहीं और फिर लाव लश्कर के साथ कोतवाली पहुँच गया। आरोपियों ने उल्टा बुजुर्ग पर ही मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगा दिए, जिसके बाद पुलिस की देखरेख में चीना बाबा क्षेत्र के सी.सी.टी.वी.खंगाले गए।

वीडियो ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। वीडियो में साफ दिखा की अंडा मार्केट के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान परिवार से जुड़े युवक ने ही अभद्रता और मारपीट की थी। प्रदीप की शिकायत पर जांच चल रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...

हादसा : सड़क पर पलटा अनियंत्रित मैक्स वाहन, महिला की मौत

विकासनगर, 3 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी जुड्डो से करीब 400 मीटर पहले शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts