पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बी.एन.एस.एस. 2023 बना ढाल, खाली भूखंडों पर प्रशासन की सख्ती

March 8, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बी.एन.एस.एस. 2023 बना ढाल, खाली भूखंडों पर प्रशासन की सख्ती
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में महिलाओं और बच्चों कि सुरक्षा के लिए अब बी.एन.एस.एस.2023 बना ढाल। खाली पड़े भू-खंडों से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के खात्मे में हो रहा है कारगर।
जिलाधिकारी ने बीते वर्ष सितंबर और अक्टूबर माह में हल्द्वानी के शीशमहल, पौलिशीट, तुलसीनगर, बद्रीपुरा, कोहली कॉलोनी, समता आश्रम, सरगम सिनेमा, मंगलपडाव आदि का स्थलीय दौरा किया था। यहाँ कि महिलाओं ने डी.एम.को कॉलोनियों में रिक्त पड़े प्लाट और भूखंडों में असामाजिक, अराजक तत्वों और नशेड़ियों के महिलाओं, छात्राओं और बच्चों को अभद्र टिप्पणी करने और वहां अवैध रूप से वाहन खड़ा कर अवैधानिक और अनैतिक गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया। प्रशासन ने पुलिस को निर्देश देकर ऐसे खाली या वीरान पड़े क्षेत्रों में साफ सफाई, सी.सी.टी.वी.और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुचारू करने को कहा गया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम से इन क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर असामाजिक तत्वों और नियमों का पालन नहीं करने वाले भूखंड स्वामियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बी.एन.एस.एस.)2023 के अंतर्गत कार्यवाही के निर्देश दिए। पुलिस ने कुछ भू-स्वामियों/कब्जाधारियों जिसमें नहर कवरिंग रोड समीप ‘हरि घास’ का प्लाट और रामपुर रोड की गली न.8 के स्वामियों समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की और मामला न्यायालय नगर मैजिस्ट्रेट हल्द्वानी के पास पहुंचा। मैजिस्ट्रेट ए.पी.वाजपेयी ने सभी विपक्षीगणों को क्षेत्र में शांति बनाने और नशा खत्म करने में सहायता करने की हिदायत देते हुए प्लाट में कवरिंग, तारबाड़, सी.सी.टी.वी.और लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कुछ प्लॉटों में जालियां जबकि अन्य में दीवारें लगा दी गई हैं।
सिटी मैजिस्ट्रेट ने बताया कि कुछ लोगों ने अपने वीरान प्लॉटों में तारबाड़, दीवार और सुरक्षा की उचित व्यवस्था करवा ली है। कहा कि अगर शहर में कहीं और ऐसे वीरान प्लाट या भूखंड हैं तो इसकी पूर्ण जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष या उनके कार्यालय को दे दें।


Previous Post

हाइकोर्ट न्यूज: वनभूलपुरा दंगे के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई। नहीं मिली राहत..

Next Post

डीबीयूयू में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह: लैंगिक समानता और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

Next Post
डीबीयूयू में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह: लैंगिक समानता और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

डीबीयूयू में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह: लैंगिक समानता और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट: एएस कोलकाता और आंध्र प्रदेश ने शानदार जीत के साथ किया अगले दौर में प्रवेश
  • हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: महिला समेत तीन गिरफ्तार। अन्य की तलाश जारी..
  • सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या। आरोपी गिरफ्तार..
  • घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल।
  • बड़ी खबर : गेम से मुनाफे का लालच देकर की ठगी, 15 राज्यों में कर चुके है धोखाधड़ी।
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!