बड़ी खबर : आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, मिली पुरानी दवाई, मचा हड़कंप

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्कूली बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में पुरानी दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब दवाओं को रिपलेश करने के निर्देश जारी कर दिए।          उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित गंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्कूली बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में पुरानी दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब दवाओं को रिपलेश करने के निर्देश जारी कर दिए।

         उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित गंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए बीते रोज ही दवाएं आई थी। बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल आंगनबाड़ी केंद्र में रखा जाता है। यहां बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसकी बानगी इस आंगनबाड़ी केंद्र में देखने को मिली। आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन पूर्व आई दवा के स्टॉक में खराब दवाएं मिली। खबर फैलते ही आनन फानन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिलेभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में से खराब दवाओं को रिपलेश करने के निर्देश कर कर दिए। दरअसल रुद्रपुर विकास खंड के गंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूली लाभार्थी बच्चे दवा लेने केंद्र में पहुंचे थे। जैसे ही आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका ने बॉक्स खोलकर दवा निकाली तो दवा में फंगस लगा हुआ था। प्राथमिक उपचार के लिए दी गई पट्टी पूरी तरह गंदी थी। साथ ही छोटे बच्चो के लिए लिक्विड फॉम में पेरासिटामोल लीकेज पाई गई। जिसके बाद एक लाभार्थी ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। केंद्र की संचालिका ने बताया की दवाओं की खेप कल ही उनके पास पहुंची है। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया की केंद्र में खराब दवाओं की सूचना मिली है। सभी केंद्रों को दवा चैक करने के निर्देश दिए गए हैं। खराब दवाओं के वितरण पर रोक लगा दीl

Also Read This

बड़ी खबर : गैंगरेप केस के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार । एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के चर्चित रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...

बड़ी खबर : 16 करोड़ की लागत से बना नंदा की चौकी का पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंसा

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया...

Related Posts