अपहरण हुए भाजपा के नेता को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    शनिवार को रुड़की के मंगलौर स्थित मुंडलाना गांव से किडनैप किए गए भाजपा नेता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। राज्य में अपराध जैसे मामलों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है विवादों को सुलझाने की जगह अपहरण कर डराया  धमकाया  जा रहा है। आपको बता दें कि शनिवार […]

 

 

शनिवार को रुड़की के मंगलौर स्थित मुंडलाना गांव से किडनैप किए गए भाजपा नेता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

राज्य में अपराध जैसे मामलों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है विवादों को सुलझाने की जगह अपहरण कर डराया  धमकाया  जा रहा है।

आपको बता दें कि शनिवार दोपहर को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष बोपिन कश्यप का घर में घुसकर 4 बदमाशों ने किडनैप कर लिया था।
उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने देर रात मुजफ्फरनगर पुलिस के पास नेता को छोड़ दिया ।जिसके बाद में मुजफ्फरनगर पुलिस ने ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि अपहृत युवक उनके पास है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि कार सवार कुछ लोग उसे पुलिस के पास छोड़ कर चले गए। जब तक उन्हें रोककर पूछताछ करते वो भाग निकले।

वहीं भाजपा नेता की भाभी रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने अमजद और जाकिर निवासी ग्राम मुंडलाना और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर देवर के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

जांच में पैसों का लेन देन का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑनलाइन कंपनी का अभिकर्ता है, जिसने कई सदस्य कंपनी के लिए बनाए हैं। जिनमें गांव का एक युवक भी है। युवक ने अन्य लोगों को सदस्य बनाया।जिसके बाद उनको कंपनी से कमीशन भी मिला। लेकिन तकनीकी कारणों से उनका कमीशन बंद हो गया। जिसके चलते आरोपी युवक उस पर दबाव बनाने लगे। इस पर आरोपियों को उसने पहले कहा था कि वह केवल युवक के प्रति जवाबदेह बन सकता है। अगर उनके साथ कोई भी समस्या है तो वह युवक के साथ बात करें। लेकिन आरोपी नहीं माने और लगातार उसे धमकी देने लगे।

पी़ड़ित ने बताया कि आरोपियों ने शनिवार को उसके घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता करते हुए तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। पैसों के लेन देन के मामले में सामने आया है कि मामला 12 हजार रुपयों का है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts