बड़ी खबर : 4 लापता नाबालिक युवकों के नदी में तैरते मिले शव

चमोली देवाल में चार लापता नाबालिग युवकों के नदी में शव तैरते मिले, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गयाl चारों नाबालिग युवक 1 दिन पहले से लापता थे, परिजनों के पूरा दिन ढूंढने के बाद भी युवक नहीं मिल पाए थेl थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी […]

चमोली देवाल में चार लापता नाबालिग युवकों के नदी में शव तैरते मिले, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गयाl

चारों नाबालिग युवक 1 दिन पहले से लापता थे, परिजनों के पूरा दिन ढूंढने के बाद भी युवक नहीं मिल पाए थेl

थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-16-17 वर्ष के चार युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गईl सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दीl पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों शवों को नदी से निकालकर कब्जे में ले लिया है और मामले की खोजबीन कर रही हैl इस पूरे प्रकरण से परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैl

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts