बड़ी खबर : इन 87 शिक्षक-कर्मचारीयों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार। नोटिस जारी

शिक्षा विभाग में 87 शिक्षक-कर्मचारी पिछले काफी समय से अनुपस्थित रहने के चलते अब बर्खास्तगी की तलवार लटक गई। विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है अगर,मूल तैनाती पर न लौटने या फिर संतोषजनक जवाब न मिला तो इन्हें बर्खास्त किया जा सकता है। दरअसल,शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभाग […]

शिक्षा विभाग में 87 शिक्षक-कर्मचारी पिछले काफी समय से अनुपस्थित रहने के चलते अब बर्खास्तगी की तलवार लटक गई।
विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है अगर,मूल तैनाती पर न लौटने या फिर संतोषजनक जवाब न मिला तो इन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।
दरअसल,शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभाग में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की रिपोर्ट तलब की थी।
महानिदेशक की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण समेत सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया था।निर्देश में कहा गया था कि अनुपस्थित चल रहे इन शिक्षकों और कर्मचारियों की वजह से इनके स्थान पर अन्य शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही हैं।इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस तरह के शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी आवश्यक है।
शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर विभाग से मांगी रिपोर्ट के मुताबिक, 87 शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। इसमें नौ प्रवक्ता, 16 सहायक अध्यापक एलटी, 42 प्राथमिक शिक्षक, 13 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी और सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी को नोटिस जारी कर इनके खिलाफ नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का नियुक्ति प्राधिकारी जिला शिक्षाधिकारी बेसिक, सहायक अध्यापक एलटी का अपर निदेशक मंडल, प्रवक्ता व प्रधानाध्यापक का निदेशक व प्रधानाचार्य का शासन है।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , महिला समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने कथित देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन...

बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों के नए नियम लागू, संपत्ति से लेकर बीमा एजेंट तक जानें क्या बदला!

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण और संपत्ति से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य...

Related Posts