Uttarakhand News: शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए द मार्शल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जालेश सबरवाल सम्मानित

पौड़ी गढ़वाल, 24 सितंबर 2025: रिपोर्ट – जयप्रकाश नौगाई 

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए श्रीनगर गढ़वाल स्थित द मार्शल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जालेश सबरवाल को जिला न्यायालय पौड़ी गढ़वाल में सम्मानित किया गया।

जिला न्यायालय में हुआ विशेष सम्मान समारोह

यह सम्मान समारोह जिला न्यायाधीश श्री धर्म सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 13 स्कूलों को शिक्षा एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीनगर गढ़वाल के द मार्शल पब्लिक स्कूल को विशेष रूप से जालेश सबरवाल के कुशल नेतृत्व और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।

“गुरु शक्ति : न्याय शक्ति” अभियान के अंतर्गत आयोजन

यह कार्यक्रम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों पर “गुरु शक्ति : न्याय शक्ति” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों, बाल अधिकार एवं संरक्षण, महिला सुरक्षा कानून, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना है।

शिक्षकों को मिला “न्याय प्रेरणा शिक्षक” सम्मान

सम्मान समारोह में जनपद के कई शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और विधिक सेवा संस्थाओं के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए “न्याय प्रेरणा शिक्षक” सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षकों को जिला न्यायाधीश द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद ए वाहिद, सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित भट्ट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रतीक्षा केसरवानी, नायक मजिस्ट्रेट प्रतीक मथेला, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के कमल प्रसाद बमराडा, महेश बलूनी, विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी समेत कई अधिवक्ता और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणा

इस सम्मान से यह संदेश गया है कि शिक्षा में नवाचार, अनुशासन और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने वाले स्कूल और शिक्षक ही आने वाली पीढ़ी को मजबूत नींव प्रदान करते हैं। द मार्शल पब्लिक स्कूल और उसके प्रबंधक जालेश सबरवाल का यह योगदान शिक्षा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts