खुलासा : पीडब्ल्यूडी मंत्री की विधानसभा में हुड्डा कंपनी का बड़ा कारनामा,करोड़ो की लागत से हो रहा घटिया डामरीकरण

सरकारी धन को किस तरह से ठिकाने लगाया जाता है, जिले में बन रही सड़को और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रहे डामरीकरण से पता चलता हैं।  पहाड़ो में आजकल ठंड व सड़को पर नमी ज्यादा हो रही है लेकिन फिर भी विभाग के भृष्ट अधिकारी लगातार सड़को पर टल्ले व डामरीकरण का कार्य धड़ल्ले से […]

सरकारी धन को किस तरह से ठिकाने लगाया जाता है, जिले में बन रही सड़को और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रहे डामरीकरण से पता चलता हैं। 

पहाड़ो में आजकल ठंड व सड़को पर नमी ज्यादा हो रही है लेकिन फिर भी विभाग के भृष्ट अधिकारी लगातार सड़को पर टल्ले व डामरीकरण का कार्य धड़ल्ले से करवा रहा है। 

मामला रास्ट्रीय राजमार्ग 121 के बैजरो थैलीसैण का है,जहाँ पर आजकल राजस्थान की  जगदीश प्रसाद हुड्डा कम्पनी द्वारा डामरीकरण किया जा रहा है। मगर सड़क पर एक तरफ से हो रहे डामरीकरण ओर  दूसरी तरफ से उखड़ता जा रहा है आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि विगत  दिनों पहले किया गया डामर उखड़ गया है व सड़क पर रोड़ी ही रोड़ी बिखरी पड़ी है जो कि दो पहिया वाहनों के लिए खतरे की घण्टी बनी हुई है।

मगर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जरा भी सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नही दे रहे है।क्या कमीशन खोरी में सरकारी धन को ठिकाना लगाय जा रहा है।

अब देखना होगा सरकार में बैठे पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज प्रदेश में कमीशनखोरी पर कब तक लगाम लगाएंगे और कब ऐसे कार्यदाई संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट किया जाएगाl

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts