फर्जीवाड़ा: डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से जमीन बेचने मामले में 16 पूर्व सैन्य अफसरों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून की प्रतिष्ठित डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से जमीन बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कई सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है मामला?सेवानिवृत्त कर्नल रमेश प्रसाद /पुत्र स्व. जगन्नाथ प्रसाद की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज […]

देहरादून की प्रतिष्ठित डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से जमीन बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कई सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?
सेवानिवृत्त कर्नल रमेश प्रसाद /पुत्र स्व. जगन्नाथ प्रसाद की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 19 मई 2022 से 6 सितंबर 2024 के बीच षड्यंत्र रचकर डिफेंस कॉलोनी की खुली भूमि को अवैध रूप से बेचा गया।

इन पर लगे आरोप
इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने धारा 120बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 16 से अधिक सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और फर्जी तरीके से जमीन का सौदा किया।

इन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा:

  1. आर.एस. कली (सेवानिवृत्त कर्नल, प्रशासक सैनिक सहकारी आवास समिति)
  2. वीरभान सिंह
  3. एस.एम. गुसाई (सेवानिवृत्त कर्नल)
  4. आर.एस. पैन्यूली (सेवानिवृत्त कर्नल)
  5. टी.पी. कुंडालिया (पूर्व कैप्टन)
  6. एस.एल. पैन्यूली (सेवानिवृत्त कर्नल)
  7. एस.एस. रावत (सेवानिवृत्त कमांडेंट)
  8. ए.एस. कंडारी (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)
  9. पी.एस. राणा (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)
  10. वी.के. नौटियाल (सेवानिवृत्त पीओएमए)
  11. सी.पी. सती (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)
  12. जी.एस. बिष्ट (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)
  13. एस.एस. बिष्ट (सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर)
  14. ए.एस. बिष्ट (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)
  15. एस.पी.एस. नेगी (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)
  16. एम.एस. नेगी (सेवानिवृत्त मेजर)

क्या कर रही है पुलिस?
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दस्तावेजों की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून की डिफेंस कॉलोनी में सेना अधिकारियों द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी का मामला बड़ा घोटाला साबित हो सकता है। पुलिस इस पर गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

Also Read This

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

ब्रेकिंग: प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी ऊर्जा निगमों की कमान, बीके गांगटे बने PCCF

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के...

Related Posts