दु:खद -गुलदार ने बनाया मासूम को निवाला, पढ़िए पूरी खबर

जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीनगर विधानसभा के पाबौ ब्लाक के निसणी गांव मे पांच वर्षीय पीयूष को घात लगाए बैठे गुलदार ने निवाला बना लिया l आपको बता दें कि आज शाम 6:00 बजे की घटना है ,पाबौ ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले निसणी गांव में पांच वर्ष का किशोर पीयूष खेलकर अपने घर लौट रहा […]

जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीनगर विधानसभा के पाबौ ब्लाक के निसणी गांव मे पांच वर्षीय पीयूष को घात लगाए बैठे गुलदार ने निवाला बना लिया l

आपको बता दें कि आज शाम 6:00 बजे की घटना है ,पाबौ ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले निसणी गांव में पांच वर्ष का किशोर पीयूष खेलकर अपने घर लौट रहा था कि अचानक पूर्व से ही घात लगाये गुलदार ने पीयूष पर हमला बोल दिया जिसमें पीयूष ने दम तोड़ दिया । जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा शोर शराबा करने के बाद गुलदार ने पीयूष को छोड़ दिया जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने पाबौ चौकी इंचार्ज दीपक पंवार को दी पुलिस चौंकी इंचार्ज दीपक पंवार व रविन्द्र भट्ट ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी के लिए भेज दिया ।

जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश दिखा उन्होंने वन विभाग से सम्पर्क कर गुलदार को जान से मारने की मांग की है वहीं इस घटना से क्षेत्र में भय बना हुआ है हुई।

इस घटना पर क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड धन सिंह रावत ने दुख प्रकट किया है स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है इस दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जिलाधिकारी और डीएफओ पौड़ी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि तत्काल गांव में पिंजरा लगाया जाए और वन विभाग की टीम जल्द से जल्द गुलदार को हर हाल में पकड़ा जाए कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts