दुखद : पिंडर नदी पर बना लकड़ी का पुल मां बेटे के लिए बना काल, नदी में बहे दोनों

रिपोर्ट /गिरीश चंदोला थराली / विकासखंड देवाल के अंतर्गत चमोली के अंतिम गांव हरमल के पास पिंडर नदी पर ग्रामीणों के द्वारा बनाये गये लकड़ी का पुल बनाया गया है,  नदी को पार करते हुए रामपुर तोर्ती गांव की एक महिला एवं उसका बेटा पिंडर नदी में बह गए हैं।   जानकारी के अनुसार देवाल ब्लॉक […]

रिपोर्ट /गिरीश चंदोला

थराली / विकासखंड देवाल के अंतर्गत चमोली के अंतिम गांव हरमल के पास पिंडर नदी पर ग्रामीणों के द्वारा बनाये गये लकड़ी का पुल बनाया गया है,  नदी को पार करते हुए रामपुर तोर्ती गांव की एक महिला एवं उसका बेटा पिंडर नदी में बह गए हैं।  

जानकारी के अनुसार देवाल ब्लॉक मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर देवाल के हरमल गांव के पास ग्रामीणों के द्वारा पिंडर नदी को आर-पार करने के लिए लकड़ी का पुल बनाया गया था। 

नदी पार करते समय देवाल ब्लाक के रामपुर गांव निवासी हेमा देवी 35 पत्नी प्रताप राम एवं प्रवीन कुमार 15 पुत्र प्रताप राम संतुलन खो कर पिंडर नदी में जा गिरे एवं नदी के तेज बहाव मे बह गए हैं। 

नलधूरा के राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया की तहसील एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई हैं।रात अधिक होने,सुयालकोट में सड़क ठीक नही होने एवं सड़क से करीब 8 किमी से अधिक दूरी पर घटनास्थल होने के कारण सुबह टीमें घटनास्थल के लिए रवाना होगी। 

बताया जा रहा है कि महिला का मायका बागेश्वर जिले के किलपारा गांव में हैं। वें पिछले दिनों अपने मायका रामपुर अपने बेटे को लेकर पूजा के लिए मायके गई थी

वापसी में यह दर्दनांक हादसा हो गया। 

बताया जा रहा हैं कि 2013 की आपदा में हरमल में  बना झूला पुल पिंडर नदी की भेंट चढ़ गया था। तबसे आज तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नही हों सका हैं।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts