बड़ी खबर : आप के रोड शो में तिरंगे का अपमान। झाड़ू के साथ लिपटा दिखा तिरंगा।

हल्द्वानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का अपमान होने की चर्चा जोर पकड़ रही हैं क्युंकि केजरीवाल के रोडशो में झाड़ू के साथ तिरंगा लिपटा हुआ दिखा। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि बीते दिन हल्द्वानी में चुनावी तैयारी को […]

हल्द्वानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का अपमान होने की चर्चा जोर पकड़ रही हैं क्युंकि केजरीवाल के रोडशो में झाड़ू के साथ तिरंगा लिपटा हुआ दिखा।

अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि बीते दिन हल्द्वानी में चुनावी तैयारी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो था। इस दौरान भारी मात्रा में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए लोग सड़कों पर नजर आए। इसके अलावा केजरीवाल के रोडशो में झाड़ू के साथ तिरंगा लिपटा हुआ दिखा।

जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों के मन में पार्टी को लेकर आक्रोश भर गया। लोगों ने इसकी  प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की ।

शिकायत मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं वहीं मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

देखना दिलचस्प होगा कि कही आप इस मामले से उत्तराखंड में बना अपना हल्का वर्चस्व भी तो नहीं गवां देंगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts