मुख्यमंत्री ने मंदिर मंदिर जाकर जीत का आशीर्वाद मांगा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर रहे। सी.एम.ने घोड़ाखाल मंदिर, पाषाण देवी और माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया। सी.एम.धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और पार्टी में कहीं भी भीतरघात नहीं हुआ है।

   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में मतदान के बाद पहली बार नैनीताल पहुँचे । उन्होंने पहले न्याय के देवता कहे जाने वाले घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए। सी.एम.धामी सड़क मार्ग से नैनीताल पहुँचे और तल्लीताल ठण्डी सड़क स्थित पाषाण देवी के दर्शन किये। ठीक उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला नैनीताल के प्रसिद्ध माँ नयना देवी मंदिर पहुँचा। सी.एम.ने माँ के दर्शन कर माँ से जीत का आर्शीवाद लिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए सी.एम.धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी में कहीं भी भीतरघात नहीं हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए जीत का दावा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भू कानून के सवाल पर बोलते हुए कहा कि भू कानून को लेकर कमिटी का गठन हो चुका है और वही भू कानून में अपनी राय देगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts