बिग ब्रेकिंग : तीन अगस्त तक जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू तीन अगस्त तक कई और रियायतों के साथ जारी रहेगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू  को एक हफ्ते के लिए और बढाने का निर्णय लिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि 27 जुलाई को सुबह छह बजे खत्म होने वाला कोविड […]

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू तीन अगस्त तक कई और रियायतों के साथ जारी रहेगा।

प्रदेश सरकार ने कोरोना की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू  को एक हफ्ते के लिए और बढाने का निर्णय लिया है।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि 27 जुलाई को सुबह छह बजे खत्म होने वाला कोविड कर्फ्यू आगामी तीन अगस्त तक कई और रियायतों के साथ जारी रहेगा।

अब सैलून व स्पा भी अन्य दुकानों की तरह ही खुल सकेंगे।

अब सरकारी व अन्य कार्यालयों में सौ फीसदी कर्मचारियों को बुलाने का निर्णय लिया गया है।

सामाजिक व राजनैतिक आयोजनों में भी कोविड कर्फ्यू के प्रतिबंधों के दायरे से बाहर कर दिया गया है। हालांकि ऐसे आयोजन करने से पूर्व संबंधित अधिकारियों की अनुमति लेनी होगी।

शिक्षण संस्थानों को अभी बंद ही रखा जाएगा, जबकि कोचिंग संस्थान पचास फीसदी क्षमता के साथ ही चलेंगे।

इसके अलावा अन्य प्राविधान पूर्व की भांति यथावत रहेंगे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts