शर्मनाक : अनाथ आश्रम में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज

देहरादून: 

अनाथ आश्रम में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसी आश्रम में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तबियत बिगड़ने से इसका खुलासा हुआ।

मामला देहरादून के खुड़बुड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक अनाथ आश्रम का है।पीड़िता और आरोपी दोनों ही नाबालिग बताये जा रहें हैं।मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी और उसने आश्रम के वार्डन को यह बात बताई।

आश्रम  ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है।मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर हिमानी को दी गई है।

पुलिस के अनुसार, अनाथ आश्रम प्रशासन की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब हो रही थी। 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है। मेडिकल जांच, साक्ष्य सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts